Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची। राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर सुजाता चौक तक के छोटे-बड़े सभी दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग, फुटपाथ एवं सड़क पर दुकान लगाने तथा अन्य प्रकार के अतिक्रमण के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए उपस्थित दुकानदारों से सुझाव भी लिए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने किसी भी प्रकार की रेडी, ठेला अथवा अन्य अस्थायी दुकान नहीं लगने दें। साथ ही, दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के वाहनों को भी व्यवस्थित ढंग से पार्क कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ और मार्ग बाधारहित बने रहें।

    पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने, अवैध पार्किंग करने अथवा अतिक्रमण फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से शहर को जाममुक्त और सुव्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

    बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), संबंधित थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों को यातायात नियमों के पालन और जनहित में सहयोग करने का आग्रह किया।

    अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार
    Next Article मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.