Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जाहेर स्थान घेराबंदी योजना संचालन को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जाहेर स्थान घेराबंदी योजना संचालन को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वाल काटा पंचायत के चंदनपुर गांव स्थित जाहेर स्थान घेराबंदी योजना के संचालन को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर ग्रामसभा द्वारा चयनित लाभुक समिति को योजना संचालन की अनुमति देने की मांग की है।

    ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि 8 मई 2025 को ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में तथा मुखिया वीणा कुमारी मुंडा और प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में ग्रामसभा आयोजित कर जाहेर स्थान घेराबंदी कार्य के लिए लाभुक समिति का गठन किया गया था। समिति में अध्यक्ष के रूप में मोकरो हेंब्रम, सचिव के रूप में जादू हेंब्रम तथा कोषाध्यक्ष के रूप में सिंगराई हांसदा ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण समिति के गठन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। उनका कहना है कि 1 जून 2026 को आयोजित बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पुनर्गठित समिति को मान्यता देने की अनुशंसा की गई, जबकि पूर्व में ग्रामसभा द्वारा गठित समिति को मान्यता नहीं दी गई। इससे गांव में विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

    ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि ग्रामसभा के निर्णय को दरकिनार किए जाने से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है तथा गांव में कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष हस्तक्षेप करते हुए 8 मई 2025 को ग्रामसभा द्वारा गठित लाभुक समिति को योजना संचालन की अनुमति देने की मांग की है।

    इस संबंध में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में गांव के कई ग्रामीण एवं समिति के सदस्य शामिल थे। समिति का चयन सर्वसम्मति से किया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article11 करोड़ के पोटका सीएचसी की पहली आंधी में खुली पोल, JLKM ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आंदोलन की दी चेतावनी
    Next Article यूसील परिसर में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग पर उठे सवाल, RTI कार्यकर्ता सुनील मुर्मू ने PMO में शिकायत की चेतावनी दी

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.