Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पार्षद नीतू शर्मा के हस्तक्षेप से टला बड़ा बवाल, प्रभात पार्क अतिक्रमण विवाद पर भड़के फुटपाथी दुकानदार
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पार्षद नीतू शर्मा के हस्तक्षेप से टला बड़ा बवाल, प्रभात पार्क अतिक्रमण विवाद पर भड़के फुटपाथी दुकानदार

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-17 स्थित प्रभात पार्क के समीप शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर हंगामा और विवाद देखने को मिला। फुटपाथी दुकानदारों के बीच शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने पार्षद से तीखी बहस भी कर दी, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के बाद प्रभात पार्क से सटे कुछ दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया था। हालांकि पार्क के दूसरी ओर अब भी कई फुटपाथी दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जा जारी रखा गया है। इसी बीच पार्क के संवेदक ने दोबारा अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से अस्थायी घेराबंदी कर दी थी। शुक्रवार को जब एक दुकानदार वहां दुकान लगाने पहुंचा तो उसे रोक दिया गया, जिसके बाद दुकानदारों के दो गुट आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर पार्षद नीतू शर्मा मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। इसी दौरान कुछ फुटपाथी दुकानदार उनसे उलझ पड़े। पार्षद नीतू शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर पूरे इलाके से निष्पक्ष और समान रूप से अतिक्रमण हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदारों को डराकर अतिक्रमण हटवाया गया, जबकि दूसरे पक्ष को संरक्षण देकर कब्जा बनाए रखने दिया जा रहा है। पार्षद नीतू शर्मा ने स्पष्ट कहा कि यदि कार्रवाई करनी है तो सभी फुटपाथी दुकानदारों पर एक समान नियम लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी आदेश का पालन करने वाले दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। “एक आंख में काजल और दूसरे में सूरमा” वाली नीति नहीं चलेगी, नगर निगम को निष्पक्ष कार्रवाई करनी होगी। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को आगामी बोर्ड बैठक में उठाने की बात कही।

    मामले की सूचना पर आदित्यपुर थाना की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने संबंधित पक्षों से लिखित आवेदन देने को कहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पार्षद नीतू शर्मा के रुख का समर्थन करते हुए पूरे क्षेत्र से समान और निष्पक्ष तरीके से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमजदूरों की सेहत से खिलवाड़! आदित्यपुर ESIC अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर INTUC का फूटा गुस्सा
    Next Article खरसावां में पीडीएस घोटाले का बड़ा खुलासा, हजारों किलो अनाज गायब होने पर FIR दर्ज

    Related Posts

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार कुंद न हो

    May 30, 2026

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    May 29, 2026

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार कुंद न हो

    त्रिभाषा फार्मूला: भारतीय शिक्षा का नया अध्याय

    हिंदी पत्रकारिता दिवस: चुनौतियाँ और संगठनों की भूमिका

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    चाईबासा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    खरसावां में पीडीएस घोटाले का बड़ा खुलासा, हजारों किलो अनाज गायब होने पर FIR दर्ज

    पार्षद नीतू शर्मा के हस्तक्षेप से टला बड़ा बवाल, प्रभात पार्क अतिक्रमण विवाद पर भड़के फुटपाथी दुकानदार

    मजदूरों की सेहत से खिलवाड़! आदित्यपुर ESIC अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर INTUC का फूटा गुस्सा

    चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, दर्जनों गांवों की रबी धान फसल बर्बाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.