Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जादूगोड़ा स्थित यूसील कॉलोनी में लगातार जर्जर क्वार्टरों के छज्जे गिरने और कर्मचारियों की सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे को गंभीरता से लेते हुए यूसील प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। यूसील के सीएमडी के निर्देश पर कॉलोनी के असुरक्षित क्वार्टरों की पहचान, उनकी वास्तविक स्थिति के आकलन तथा नए आवासों की आवश्यकता की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। राष्ट्र संवाद में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद प्रबंधन की सक्रियता बढ़ी है, जिससे कॉलोनीवासियों में उम्मीद जगी है कि अब वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा। गठित समिति में प्रकाश झा (चीफ सुपरिंटेंडेंट, इलेक्ट्रिकल), विकास कुमार (अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट, सिविल) तथा तपाधीर भट्टाचार्य (मैनेजर, पर्सनल) को शामिल किया गया है। समिति को निर्देश दिया गया है कि वह कॉलोनी के सभी क्वार्टरों का व्यापक निरीक्षण कर 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट और आवश्यक सिफारिशें प्रबंधन को सौंपे। जानकारी के अनुसार यूसील कॉलोनी में करीब 2200 क्वार्टर हैं, जिनमें ए, बी, सी और डी श्रेणी के आवास शामिल हैं। इनमें विशेष रूप से ए, बी और सी टाइप क्वार्टर काफी जर्जर हो चुके हैं। कई जगहों पर छज्जा गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे हैं। वहीं डी टाइप क्वार्टरों में पुराने शौचालय, जर्जर पाइपलाइन, बदहाल बाथरूम और गंदे पानी की निकासी जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। कॉलोनी की सड़कें भी जगह-जगह टूटी हुई हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएमडी द्वारा उठाए गए इस कदम का कॉलोनीवासियों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर क्वार्टरों का जीर्णोद्धार नहीं हुआ तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि अब उनकी सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता मिलेगी। इधर, संपदा विभाग की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। सिविल विभाग के अधिकारी दिलीप कुमार मंडल की कार्यप्रणाली पर वरीय अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। चर्चा है कि उनके कार्यकाल में कॉलोनी और सड़कों की स्थिति लगातार खराब हुई है तथा रखरखाव कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती गई है। यूसील के डीसीएम पर्सनल राकेश कुमार ने बताया कि दिलीप कुमार मंडल को हटाने के मुद्दे पर सीएमडी स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है और जल्द ही उनके स्थान पर दूसरे अधिकारी की नियुक्ति की जा सकती है। कॉलोनीवासियों का मानना है कि यदि प्रबंधन इस बार गंभीरता से कार्रवाई करता है तो वर्षों से बदहाल यूसील कॉलोनी की तस्वीर बदल सकती है और कर्मचारियों को सुरक्षित व बेहतर आवासीय वातावरण मिल सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    Related Posts

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस

    “सेवा समर्पण” ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन

    ईद अल-अजहा पर्व को ले कुंडहित बीडीओ ने विभिन्न ईदगाह जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

    ईद-उल-जुहा पर जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.