Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़
    खबरें राज्य से पश्चिम बंगाल राजनीति

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    शुभेंदु अधिकारी जनता दरबार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता, 25 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपना दूसरा ‘जनता दरबार’ सोमवार को आयोजित किया, जिसमें बड़ी तादाद में नौकरी के इच्छुक युवा, शिक्षक, पेशेवर और आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने पहुंचे।

    शुभेंदु के आगमन से पहले ही सॉल्ट लेक स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों लोग जमा हो गए और इमारत के आसपास की तंग गलियां प्रतीक्षालय में तब्दील हो गईं।

    नौकरी के इच्छुक युवाओं के हाथों में फाइल तो बुजुर्ग नागरिकों के हाथों में कागजों के बंडल थे। शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि, नर्सें, पुलिस में नौकरी की इच्छुक महिलाएं और अन्य लोग भी मौजूद थे, जो इस उम्मीद के साथ आए थे कि वर्षों से अनसुनी उनकी फरियाद शायद अब सुनी जाए।

    सुबह से ही पार्टी कार्यालय के बाहर लंबी कतारें लग गईं। लोग अर्जियां और ज्ञापन लेकर इंतजार करते रहे। शुभेंदु ने नौ मई को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद ‘जन-संपर्क’ के तहत यह पहल शुरू की थी और 18 मई को पहला ‘जनता दरबार’ आयोजित किया था।

    शुभेंदु जब सुबह 10 बजे के आसपास भाजपा कार्यालय पहुंचे, तो वहां ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाए गए। कई लोग दूर-दराज के जिलों से सीधे मुख्यमंत्री से मिलने की उम्मीद लेकर आए थे।

    इस जमावड़े में पश्चिम बंगाल की सामाजिक विविधता साफ दिखी, जहां शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि, ‘ग्रुप डी’ के अभ्यर्थी, चिकित्सा पेशेवर, अंशकालिक शिक्षक, कथित चुनावी हिंसा के पीड़ित और जन व व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान की गुहार लेकर लोग पहुंचे थे।

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कार्यालय के अंदर करीब 100 व्यक्तियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों के करीब 15 संगठनों के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपे और भर्ती व सेवा संबंधी चिंताएं उठाईं।

    सूत्रों के अनुसार, रोजगार से जुड़े मुद्दे सबसे ज्यादा छाए रहे। स्कूल भर्ती रद्द होने से नौकरी गंवा चुके 26,000 उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल ने योग्यता के आधार पर नौकरियां बहाल करने की अपील की।

    कुछ अन्य लोगों ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों में स्थायी भर्ती फिर से शुरू करने की मांग की और नियुक्ति व सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दे उठाए।

    दिन का सबसे मार्मिक पल तब आया, जब भवानीपुर निवासी प्रबीर मुखोपाध्याय (81) मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने गिरफ्तार कारोबारी विश्वजीत पोद्दार उर्फ ‘सोना पप्पू’ और प्रवर्तक जॉय कामदार से जुड़े कथित जमीन-फ्लैट घोटाले की शिकायत की।

    मुखोपाध्याय ने दावा किया कि उन्होंने एक विकास परियोजना के लिए पैतृक जमीन दी थी, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद भी वादे के अनुसार फ्लैट नहीं मिला। पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहे मुखोपाध्याय ने बाद में कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें राहत महसूस हुई।

    मुखोपाध्याय ने कहा, ‘‘मुझे राहत मिली। उन्होंने (मुख्यमंत्री) आश्वासन दिया कि मेरे मामले पर ध्यान दिया जाएगा।’’

    शुभेंदु दोपहर करीब 12 बजे आधिकारिक कार्यों के वास्ते राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ के लिए रवाना हो गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार
    Next Article पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    Related Posts

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    October 13, 2026

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    October 13, 2026

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    वनकाम झारखण्ड की मासिक गोष्ठी सम्पन्न

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वालों की अब खैर नहीं,चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की देखी गई बड़ी कार्रवाई!

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.