Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 25, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में पेयजल समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने, आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान में तेजी लाने और भू-अर्जन से जुड़े मामलों में रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही इंटीग्रेटेड एग्रो प्रोसेसिंग हब के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने एवं नगर पंचायत क्षेत्र के सुपायडीह में अपशिष्ट निष्पादन यूनिट के कार्यान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    इसके अलावा विभिन्न सड़क परियोजनाओं, आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य जांच, बिजली तार हटाने और पेंशन योजनाओं के भौतिक सत्यापन की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, अभियंता, बीडीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर
    Next Article प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.