राष्ट्र संवाद संवाददाता
यूसील के संपदा विभाग में कार्यरत ठेका साफ सफाई कर्मियों को मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से ठेका कर्मियों में भारी नाराजी और परेशानी है। ठेका कर्मियों का कहना है कि साफ सफाई कर्मियों के द्वारा कॉलोनी के साफ सफाई जैसा महत्वपूर्ण कार्य करते हैं लेकिन ठेकेदार के द्वारा इन्हें मूलभूत सुविधा नहीं दी जाती है साफ सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें मास्क ,जूता ,साबुन ,सुरक्षा उपकरण , दस्ताना,एवं सालाना पैंट शर्ट नहीं मिलने से काफी परेशानी होती है।
मजदूरों का कहना है कि अभी तक उन्हें ई एल की राशि भी नहीं भुगतान हुई है।
यूसील के संपदा विभाग यूसील कॉलोनी के साफ सफाई का नया टेंडर साहिल इंजीनियरिंग सोनारी को मिला है सोमवार से उन्होंने काम भी प्रारंभ कर दिया गया है यूसिल के द्वारा 82 लाख का टेंडर निकाला गया था जिसे उसने 67 लाख 50000 में लिया है।
इनके दिन में यूसील कॉलोनी के सभी सड़कों का साफ सफाई डस्टबिन के साफ सफाई करने का है। यूसील कॉलोनी के साफ सफाई करना भी बड़ी चुनौती है ।
संपदा विभाग के कार्य शैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं यूसिल कर्मियों के नए ठेकेदार के द्वारा कॉलोनी के साफ सफाई बेहतरीन ढंग से की जाएगी। संपदा विभाग के ठेकेदार के द्वारा इस कार्य में लगभग 28 ठेका कर्मियों को मजदूर के रूप में काम करवाया जाता है एवं ट्रैक्टर से साफ सफाई होती है इसमें दो ट्रैक्टर उपयोग में लाया जाता है। यूसील कॉलोनी के डस्टबिन के साफ सफाई सही तरीका नहीं होने से बरसात के दिनों में कीड़ों से भर जाते हैं जिससे मच्छर का प्रकोप भी बढ़ जाता है। नेता ठेकेदार के काम पर आने से लोगों को उम्मीद जगी है कि साफ सफाई का काम यूसील कॉलोनी का बेहतरीन तरीके से होगा और टेंडर के अनुसार काम होगा।।
इससे पहले यूसील कॉलोनी के साफ सफाई राव ब्रदर्स ठेका कंपनी के द्वारा किया जाता था जिसका मालिक बिनु राव हे।
संपदा विभाग के ठेका कर्मियों का कहना है कि नए ठेकेदार के द्वारा उन्हें समय पर वेतन दे और पीएफ की राशि , ई एल की राशि भी भुगतान किया जाए जिससे कि उन्हें सुविधा हो उन्हें नए ठेकेदार से काफी उम्मीद हे।

