Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटी गुहा को मानगो बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी का निवासी बताया गया है तथा वर्तमान में पश्चिम कोलकाता के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित सियालदा पार्क स्ट्रीट इलाके में रहकर यूएसएस नामक कंपनी में कार्यरत था। इस मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने बताया कि बीते 22 मई को झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक को मोबाइल संख्या 7549316946 से कॉल कर 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को रवि लोहार बताते हुए कहा था कि वह सरायकेला जेल में बंद है तथा जमानत और वकील के खर्च के लिए उसे रुपए की आवश्यकता है। घटना के बाद बैंक प्रबंधक द्वारा कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तत्पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बीते रविवार की सुबह जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास छापेमारी कर आरोपी बंटी गुहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ के क्रम में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ टेल्को, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा और कदमा थाना क्षेत्रों में रंगदारी, लूट एवं आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

    छापेमारी दल में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, पुलिस अवर निरीक्षक रामदयाल उरांव, कमलेश कुमार सिंह, गम्हरिया थाना के रामाशीष शुक्ला समेत कई सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत
    Next Article आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    Related Posts

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    May 25, 2026

    जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर

    May 25, 2026

    जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर

    जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत

    सरायकेला में शराब दुकानों पर बढ़ता बवाल, गम्हरिया सरकारी शराब दुकान में देर रात तोड़फोड़, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.