Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारिगोड़ा कृति मैदान में रविवार को जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विवाद स्वर्गीय गृधा भूमिज की जमीन को लेकर बताया जा रहा है, जहां कथित तौर पर अवैध निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाया गया है।

    जानकारी के अनुसार, अवतार सिंह समेत कुछ स्थानीय लोगों पर आरोप है कि वे विवादित जमीन पर निर्माणाधीन दीवार खड़ी करा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही स्वर्गीय गृधा भूमिज की बेटियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध करते हुए निर्माणाधीन दीवार को तोड़ दिया।

    घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना उचित जांच-पड़ताल के विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था, जिसका वे लगातार विरोध कर रहे थे।

    मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

    ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
    Next Article TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.