राष्ट्र संवाद संवाददाता
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल-2, आदित्यपुर के सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार द्वारा भीषण गर्मी के मद्देनजर किसी प्रकार की विद्युत समस्या की शिकायत के लिए कॉल सेंटर का नम्बर जारी किया गया। उन्होंने बताया कि यह सेंटर 24 घंटे चालू रहेगी और उपभोक्ताओं की किसी भी समस्या के त्वरित समाधान हेतु उपलब्ध रहेगी। बताया कि उक्त विद्युत प्रमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले श्रीडुंगरी, धीरसजगंज, औद्योगिक क्षेत्र के फेज चार, पांच व छह, बड़ा गम्हरिया, गायत्रीनगर, आनंदपुर, उत्तमडीह, जगन्नाथपुर, बलरामपुर, छोटा गम्हरिया, सालडीह और झुरकुली क्षेत्र के उपभोक्ता मोबाइल संख्या 8969495882 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

