मानगो एनएच-33 में शिव पूजा समिति द्वारा भोक्ता पूजा का आयोजन, देर रात तक चला छाऊ नृत्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो एनएच-33 के समीप शिव पूजा समिति की ओर से पारंपरिक भोक्ता पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। यह पूजा प्रत्येक वर्ष इसी दिन आयोजित की जाती है, जिसमें आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

परंपरा के अनुसार विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजा में महिलाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा।

आयोजन के दौरान एक छोटे मेले का भी आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने परिवार के साथ मेले का आनंद उठाया। बच्चों के लिए लगे झूले और खानपान की दुकानों पर काफी भीड़ रही।
रात्रि में पारंपरिक छाऊ नृत्य का आयोजन किया गया, जिसने लोगों को देर रात तक बांधे रखा। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर सराहना की। धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति के संगम से पूरा क्षेत्र उत्सवमय बना रहा।

