Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सरायकेला-खरसावां डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को जिले की सभी दुकानें बंद रही। क्षेत्र में दवा दुकानें बंद रहने से आमलोगों को खासकर मरीजों को इस चिलचिलाती धूप में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दवा के लिए मरीज और उनके परिजन भटकते रहे। हालांकि इस देशव्यापी बंदी के मद्देनजर, जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में ही तैयारी कर ली गई थी और एहतियात के तौर पर आपातकालीन व्यवस्था हेतु क्षेत्रवार खुली दुकानों की सूची जारी कर दी गई थी। इसके बावजूद लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका विरोध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेची जा रही दवाइयों की गुणवत्ता की सही तरीके से जांच नहीं हो पाती। कई मामलों में बिना चिकित्सक के पर्ची के भी दवाइयाँ उपलब्ध करा दी जाती हैं, जो मरीजों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दवा दुकानदारों ने आरोप लगाया कि यदि ऑनलाइन खरीदी गई दवा से किसी मरीज को नुकसान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, नशीली दवाओं की भी ऑनलाइन बिक्री होने की बात कही गई, जिस पर उन्होंने रोक लगाने की मांग की। साथ ही दवा दुकानदारों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने की मांग भी की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन
    Next Article विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.