किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: ओलावृष्टि और लगातार बारिश से किसानों को हुए नुकसान के विरोध में नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर सरकार से किसानों के हित में त्वरित राहत एवं मुआवजा देने की मांग की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायणपुर मंडल अध्यक्ष बलदेव मुर्मू ने की, जबकि संचालन पविया मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सिंह ने किया। धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे में प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा, फसल क्षति का आकलन और राहत पैकेज जल्द उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
धरना प्रदर्शन में जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र मंडल, वरिष्ठ नेता संजय मंडल, सुशील पदार, दीपक सिंह, जावेद अंसारी और निमाई सेन सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग उठाई और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

