सासाराम के रेलवे स्टेशन पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर 53212 में अचानक आग लग गई।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्लेटफार्म संख्या- 6 पर इंजन से पांचवें कोच में यह आग लगी है। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है। आग लगने से एक सामान्य कोच धू धू कर जल गया।
किस प्रकार आग की लपटे फैल रही है। आग इतना तेज था कि लोग आसपास जाने से भी कतरा रहे हैं। लेकिन समय रहते दमकल की स्थानीय गाड़ी एवं रेलवे के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। जिस कोच में आग लगी, उसे इंजन से काटकर अलग कर लिया गया। आशंका व्यक्त की जाती है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। चुकी ट्रेन के खुलने से पहले ही आग लग गई। जिस कारण पैसेंजर कोच से उतर गए। बताया जाता है कि ट्रेन 6:45 AM पर सासाराम से खुलता है। लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

