Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकगीतों और लोकसंस्कृति की गूंज से सजा “स्वर लोकमंथन के” कार्यक्रम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोकगीतों और लोकसंस्कृति की गूंज से सजा “स्वर लोकमंथन के” कार्यक्रम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकगीतों और लोकसंस्कृति की गूंज से सजा “स्वर लोकमंथन के” कार्यक्रम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, न्यास एवं तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में लोकगीतों एवं लोकसंस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक आयोजन “स्वर लोकमंथन के” का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय लोकभाषाओं, लोकपरंपराओं और लोकगीतों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर सार्थक विमर्श के साथ विविध भाषाओं में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. परसेनजीत तिवारी ने की, जबकि मंच संचालन संगठन महामंत्री सूरज सिंह राजपूत ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में रीवा, मध्य प्रदेश से आए डॉ. देवदास साकेत ने लोकसाहित्य और लोकगीतों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि लोकसंस्कृति भारतीय सभ्यता की आत्मा है। अतिथि वक्ता के रूप में वाल्मीकि कुमार प्रखर उपस्थित रहे। वहीं डॉ. रागिनी भूषण, विजया लक्ष्मी वेदुला एवं संदीप मुरारका सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

    कार्यक्रम संयोजिका एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मीनाक्षी मीनल ने विषय-प्रवेश कराया, जबकि स्वागत भाषण महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र पांडे ‘शैल’ ने दिया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. परसेनजीत तिवारी ने कहा कि लोकगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के जीवंत दस्तावेज हैं।

    कार्यक्रम में संथाली, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी, बज्जिका, संस्कृत, राजस्थानी और मैथिली समेत विभिन्न लोकभाषाओं में आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। जोबा मुर्मू, राजेंद्र राज शाह, सुदीप्ता जेठी राउत, ब्रजेंद्रनाथ मिश्र, बलविंदर सिंह, उपासना सिन्हा, डॉ. रागिनी भूषण, वसंत जमशेदपुरी, नीलम पेडीवाल, ममता करण और नीलांबर चौधरी की प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने खूब सराहा।

    इसके अलावा वीणा पांडे भारती, आरती श्रीवास्तव, सविता सिंह, मीरा बेन, अनीता निधि, पूनम सिंह, संगीता मिश्रा, सुष्मिता मिश्रा, आलोक मंजरी और प्रियंका प्रियदर्शनी सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अंत में मुकेश रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    लोकगीतों और लोकसंस्कृति की गूंज से सजा “स्वर लोकमंथन के” कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्त : सरयू राय
    Next Article विधायक संजीव सरदार ने 17 लाभुकों के बीच बकरी एवं बतख चूजों का किया वितरण, कहा – किसानों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य

    Related Posts

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026

    पहली बारिश में यूसील कॉलोनी में पानी भरा यूसील कॉलोनी के साफ सफाई नाली सफाई की पोल खुली ठेकेदार अधिकारियों के मिली भगत से यूसिल को लग रहा है चुना

    July 2, 2026

    सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में हुआ ट्राय थनल कार्यक्रम

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    पहली बारिश में यूसील कॉलोनी में पानी भरा यूसील कॉलोनी के साफ सफाई नाली सफाई की पोल खुली ठेकेदार अधिकारियों के मिली भगत से यूसिल को लग रहा है चुना

    सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में हुआ ट्राय थनल कार्यक्रम

    सरायकेला-खरसावाँ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.