Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दलमा की तलहटी के तीन इलाके बनेंगे आकर्षण का केंद्र डीएफओ के साथ विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, पार्क, तालाब, पाथ-वे और चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर सहमति
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दलमा की तलहटी के तीन इलाके बनेंगे आकर्षण का केंद्र डीएफओ के साथ विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, पार्क, तालाब, पाथ-वे और चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर सहमति

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दलमा की तलहटी के तीन इलाके बनेंगे आकर्षण का केंद्र डीएफओ के साथ विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, पार्क, तालाब, पाथ-वे और चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर सहमति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : मानगो से सटे दलमा पहाड़ की तलहटी में बसे तीन इलाकों को जल्द ही पर्यटन और मनोरंजन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा। शनिवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने डीएफओ सबा आलम अंसारी के साथ चंद्रावती नगर-गोपाल नगर, कुमरूम बस्ती और पारडीह क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान इन स्थानों पर पार्क, तालाब, पाथ-वे और बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क विकसित करने पर सहमति बनी।

    विधायक सरयू राय ने बताया कि वन विभाग इन क्षेत्रों का इको-फ्रेंडली विकास करेगा, जिससे यह स्थान आम लोगों के लिए सुबह-शाम सैर, मिलन-जुलन, पिकनिक और खेलकूद का केंद्र बन सकें। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ये इलाके युवाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

    पारडीह स्थित इंदिरा कॉलोनी के सामने पहाड़ से लगातार बहने वाले पानी के स्रोत और गाद से भरे पुराने तालाब का भी निरीक्षण किया गया। निर्णय लिया गया कि गाद हटाकर तालाब को पुनर्जीवित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जल संरक्षण दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

    डीएफओ सबा आलम अंसारी ने प्रस्तावों को वन नियमों के अनुरूप और व्यवहारिक बताते हुए इनके विकास पर सहमति जताई। सरयू राय ने कहा कि वन महोत्सव के दौरान आम जनता से उपयोगी पौधे लगाने का आह्वान किया जाएगा तथा ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए भी विशेष स्थान चिन्हित किए जाएंगे।

    तालाब दलमा की तलहटी के तीन इलाके बनेंगे आकर्षण का केंद्र डीएफओ के साथ विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण पाथ-वे और चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर सहमति पार्क
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में अमवस्या पूजा सपंन्
    Next Article सांसद कालीचरण सिंह ने बीमार बच्ची के इलाज हेतु बढ़ाया मदद का हाथ

    Related Posts

    कार्यकारी अधिकार विधायक के पास भी नहीं, नगर निगम में अनावश्यक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं : सुधा गुप्ता

    August 20, 2026

    सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को ‘शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार

    August 20, 2026

    पूर्वी सिंहभूम शिक्षा प्रदर्शन में राज्य में नंबर-1, DEPR रिपोर्ट में 24 जिलों में अव्वल

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कार्यकारी अधिकार विधायक के पास भी नहीं, नगर निगम में अनावश्यक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं : सुधा गुप्ता

    सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को ‘शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार

    पूर्वी सिंहभूम शिक्षा प्रदर्शन में राज्य में नंबर-1, DEPR रिपोर्ट में 24 जिलों में अव्वल

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JPSC-JSSC परीक्षाओं पर सरकार के आदेश पर रोक

    यातायात व्यवस्था और व्यवस्थित पार्किंग की मांग को लेकर भूख हड़ताल, आश्वासन के बाद टूटा अनशन

    पांच दिनों बाद बहाल हुई मनिफिट आजाद बस्ती की बिजली

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.