Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम में दूर होगी बालू की किल्लत, उपायुक्त ने किया दो बालू घाटों का संविद निष्पादन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम में दूर होगी बालू की किल्लत, उपायुक्त ने किया दो बालू घाटों का संविद निष्पादन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम में दूर होगी बालू की किल्लत, उपायुक्त ने किया दो बालू घाटों का संविद निष्पादन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में लंबे समय से बनी बालू की समस्या अब जल्द दूर होने वाली है। राज्य सरकार द्वारा बालू घाटों की लीज प्रक्रिया को सरल बनाए जाने के बाद जिले में बालू घाटों के संचालन की दिशा में तेजी आई है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने शनिवार को दो प्रमुख बालू घाटों के लिए संविद (एग्रीमेंट) का निष्पादन किया। इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी तथा सफल बोलीदाता कंपनी एम/एस गोदावरी कमोडिटीज लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    संविद निष्पादित बालू घाटों में कोरिया मोहनपाल बालू घाट (34.70 हेक्टेयर) तथा कोरिया मोहनपाल एवं स्वर्णरेखा बालू घाट (46.30 हेक्टेयर) शामिल हैं। इन घाटों के संचालन शुरू होने से जिले में बालू की नियमित और वैध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
    पांच बालू घाटों की हुई थी ई-नीलामी
    पूर्व में जिले के कुल पांच बालू घाटों की ई-नीलामी की गई थी। इसमें ग्रुप-ए के सफल बोलीदाता के रूप में एम/एस गोदावरी कमोडिटीज लिमिटेड तथा ग्रुप-बी के लिए एम/एस एस. जी. प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया था।
    प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार शेष तीन बालू घाटों के लिए आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं जारी हैं और उनके भी जल्द संचालन शुरू होने की संभावना है।

    आम लोगों को मिलेगा राहत
    जिले में बालू घाटों के संचालन शुरू होने से आम लोगों को वैध तरीके से उचित दर पर आसानी से बालू उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही मकान निर्माण, सरकारी योजनाओं और अन्य विकास कार्यों में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी। लंबे समय से बालू की कमी के कारण कई निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे थे।

    अवैध खनन पर लगेगी रोक

    प्रशासन का मानना है कि अधिकृत बालू घाटों के संचालन से अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगेगी। इससे सरकार को राजस्व प्राप्त होगा और खनन गतिविधियों में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।
    उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने कहा कि जिले में बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि आम नागरिकों, ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बालू घाटों के शीघ्र संचालन से जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

    उपायुक्त ने किया दो बालू घाटों का संविद निष्पादन पूर्वी सिंहभूम में दूर होगी बालू की किल्लत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, 12 सत्रों में मिलेगा संगठन और विचारधारा का प्रशिक्षण
    Next Article मरीज सहायता के लिए TMH ने शुरू की 24×7 हेल्पलाइन ‘टीएमएच साथी’

    Related Posts

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    July 3, 2026

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    July 3, 2026

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्लास्टिक का कहर

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.