Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री पशुधन योजना से पोटका के किसानों को मिला संबल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री पशुधन योजना से पोटका के किसानों को मिला संबल

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *विधायक संजीव सरदार ने 17 लाभुकों के बीच बकरी एवं बतख चूजों का किया वितरण, कहा – किसानों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य*

    *मुख्यमंत्री पशुधन योजना से पोटका के किसानों को मिला संबल*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पोटका प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत किसानों के बीच बकरी एवं बतख (चूजा) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका विधायक संजीव सरदार ने कुल 17 लाभुक किसानों के बीच पशुधन का वितरण किया। योजना के तहत छह किसानों को 10-10 बीमाकृत बकरी, टब, मग एवं कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराई गई, जबकि 11 किसानों को प्रति किसान 30-30 बतख चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

    *किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को संकल्पित हेमंत सरकार – संजीव सरदार*

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हेमंत सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनने का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री पशुधन योजना का उद्देश्य किसानों और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे पशुपालन के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें। विधायक ने लाभुकों से पशुधन की बेहतर देखभाल करने और योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

    *योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दें अधिकारी – विधायक*

    विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही और जरूरतमंद लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। विधायक ने किसानों को पशुपालन से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी और उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

    *कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मी रहे उपस्थित*

    कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, बीटीएम कौशल झा, प्रधान लिपिक संजय कुमार, पशुधन सहायक राजकुमार साहू, वैष्णवी इंटरप्राइजेज के अख्तर हुसैन समेत विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान लाभुक किसानों ने सरकार एवं विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा सवाल कुंभकर्णी नींद में सिविल सर्जन कार्यालय पूर्वी सिंहभूम 
    Next Article जमशेदपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन मजबूती और नेतृत्व विकास पर जोर

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.