राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बोलानी थाना से कुछ ही दुरी पर स्थित एक बंद राशन दुकान मे सुरंग बना कर चोरो ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को दिया अंजाम। चोर बोरे और काटुन बाँक्स मे भरकर हजारों रूपये के कीमती राशन समान लेकर चलते बने।प्राप्त सुचना अनुसार बोलानी टाउनशिप स्थित विष्णु मंदिर निकट एक राशन दुकान के मालिक मानस रंजन साहू ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वो रात्रि दस बजे दुकान बंद कर चले गए।मध्य रात्री उन्हें खबर मिली कि दुकान मे चोरी हो गई है।मानस रंजन साहु जब दुकान आकर खोलकर देखा तो उनके पैरो के नीचे से जमीन खिसक गई।दुकान के पीछे दीवार मे सुरंग बनाकर दुकान से हजारों रू के राशन सामग्री की चोरी हो गई।चोरी की घटना की लिखित शिकायत मानस रंजन साहू ने बोलानी थाना को दी।अब देखना यह है,कि पुलिस चोरी घटना को उदभेदन कर पाती है,या सिर्फ छानबीन मे ही सिमट कर रह जाऐगी। इस चोरी की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों मे आक्रोश फैल गया।

