अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के बारीडीह स्थित कार्यालय में गुरुवार को अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता तथा ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल को जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम और जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई थी। सरयू राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने जोश और अनुशासन को बनाए रखें तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने प्रतियोगिता में सफल नहीं हो पाने वाले खिलाड़ियों को भी निराश न होकर अधिक मेहनत के साथ दोबारा प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में रिद्धी चटर्जी, आर्शिया कुमारी, लख्खी लकड़ा, अर्पिता मंडल, रेश्मी गोप, अदिति राज और साई सोनम ने स्वर्ण पदक जीते। रजत पदक विजेताओं में शैल नंदिनी, देवअश्मिता दास, आदया वत्स, रायना मंगल, मायरा बोइपाई, रितशिका, रोशनी सहरिया, दीक्षा कुमारी, अर्दिशा बनर्जी और सानवी ठाकुर शामिल रहीं। वहीं अंशिका कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रुति कुमारी और श्रेया कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गोपाल कुमार, कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, कोच पूजा कौर, पी. विजय कुमार और विजय नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

