Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंद, जमशेदपुर के दवा विक्रेता भी रहेंगे शामिल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंद, जमशेदपुर के दवा विक्रेता भी रहेंगे शामिल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंद, जमशेदपुर के दवा विक्रेता भी रहेंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। दवा विक्रेताओं के अस्तित्व और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। इस बंद में देशभर के लगभग 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक शामिल होंगे। जमशेदपुर के दवा विक्रेता भी इस आंदोलन में भाग लेंगे।

    जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज छाबड़ा और महासचिव आशीष चटर्जी ने बताया कि संगठन ने इस संबंध में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्रालय, औषधि विभाग तथा ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को कई ज्ञापन भेजे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

    AIOCD के अध्यक्ष जे. एस. शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि सरकार का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए राष्ट्रव्यापी बंद का निर्णय लिया गया है।

    संगठन की सबसे प्रमुख मांग अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर रोक लगाने और 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना G.S.R. 817(E) को वापस लेने की है। AIOCD का आरोप है कि कई ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म पर्याप्त सत्यापन के बिना दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। इससे एक ही डॉक्टर के पर्चे का कई बार उपयोग हो रहा है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के जरिए एंटीबायोटिक्स तथा नशीली दवाओं की अनियंत्रित बिक्री बढ़ रही है।

    संगठन ने चेतावनी दी है कि इस प्रवृत्ति से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, जो जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा संकट बन सकता है।

    ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंद जमशेदपुर के दवा विक्रेता भी रहेंगे शामिल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में अवैध खनन पर सख्ती, रात्रि छापेमारी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश
    Next Article जामताड़ा में हर शनिवार चलेगा पंचायत निरीक्षण अभियान, योजनाओं की होगी जमीनी समीक्षा

    Related Posts

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    July 1, 2026

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    July 1, 2026

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    राष्ट्र संवाद का असर: स्वर्ण रेखा बराज में अवैध उत्खनन पर ठेकेदार पर गिरी गाज, काम बंद, एफआईआर की तैयारी

    मुखिया अनीता मुर्मू ने ब्लीचिंग पाउडर के लिए ग्राम विकास केंद्र को लिखा पत्र

    अवैध खनन की खदान बनी मौत का काल, 5 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत भूयाडीह के ग्रामीणों ने मामले को दबाने का आरोप

    छोटा तालसा में पहली बार रक्त दान शिविर का आयोजन, शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियों का वितरण, विधायक संजीव सरदार ने लोगों को किया जागरूक

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    सफाईकर्मियों को मिले सरकार द्वारा तय वेतन, व्यवस्था में हो सुधार: सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.