राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया स्टेशन के समीप बड़ा गम्हरिया मौजा के मोहन नगर सोसाइटी के पास सरकारी भूमि को चिन्हित कर वहां अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह के नेतृत्व में सरकारी बोर्ड लगाकर निर्माण एवं क्रय विक्रय पर पूर्ण पाबंदी लगाया गया। अंचल निरीक्षक ने बताया कि उपायुक्त द्वारा मिले निर्देश के अनुसार अतिक्रमित सरकारी भूमि के अतिक्रमण के मामले में जांच कर एक रिपोर्ट सौंप गई थी। उसके बाद बुधवार को चिन्हित सरकारी भूमि गम्हरिया बड़ा गम्हरिया मौजा के थाना संख्या 66, खाता संख्या 753, प्लॉट संख्या 3455 के 0.86 एकड़ एवं प्लॉट संख्या 3456 के 4.08 एकड़ भूमि पर अंचल अधिकारी के आदेशानुसार एक बोर्ड लगाकर चिन्हित कर दिया गया है। उक्त बोर्ड में स्पष्ट बताया गया है कि यह सरकारी भूमि है जिस पर किसी प्रकार का निर्माण एवं क्रय विक्रय पूर्णतः वर्जित है। इस मौके पर अंचल उप निरीक्षक अमित सरदार और सिंगराई सोरेन भी मौजूद थे।

