Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी
    Uncategorized

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में बीते 24 घंटे से जंगली जानवर दिखने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पहले टाटानगर रेलवे यार्ड क्षेत्र में एक संदिग्ध जंगली जानवर नजर आने की खबर सामने आई थी, वहीं अब परसुडीह के मकदमपुर इलाके में भी उसके पहुंचने की चर्चा से स्थानीय लोग भयभीत हैं. लगातार दूसरी जगह पर दिखने की सूचना के बाद प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं.

    बुधवार दोपहर परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर स्थित मुंशी बाड़ी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के अंदर जंगली जानवर घुसने की बात सामने आई. स्थानीय निवासी भानु लाल के घर में परिवार के लोगों ने पलंग के नीचे किसी बड़े जंगली जीव को देखा. अचानक नजर पड़ते ही घर के लोग डर गए और शोर मचाने लगे. शोर सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर तक जानवर घर के भीतर ही छिपा रहा, लेकिन भीड़ और शोरगुल बढ़ने पर वह तेजी से बाहर निकल गया और पास की झाड़ियों की ओर भाग गया. घर के आसपास मिट्टी में बड़े पंजों के निशान मिलने के बाद लोगों ने आशंका जताई कि यह तेंदुआ हो सकता है. हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

    घर में मौजूद आभा देवी ने बताया कि वह कमरे में मोबाइल चला रही थीं. तभी अचानक पलंग के नीचे हरकत महसूस हुई. झांककर देखने पर उन्होंने एक जंगली जानवर देखा, जिसके बाद पूरे घर में चीख-पुकार मच गई. घटना के बाद से परिवार के सदस्य डरे हुए हैं.

    सूचना मिलने पर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई. पुलिस लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर सक्रिय नहीं दिखी.

    इस बीच सबा आलम अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रेलवे ट्रैक के पास दिखा जानवर तेंदुआ नहीं बल्कि जंगली बिल्ली जैसा प्रतीत हो रहा है. हालांकि इलाके में मिले पंजों के निशान और लोगों के दावों ने इस मामले को लेकर संशय और बढ़ा दिया है.

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसबीआई एटीएम से 140 सुरक्षा गार्ड हटाए गए, बिष्टुपुर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
    Next Article राज्य के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार से मिले,नगर पंचायत अध्यक्ष सराइकेला मनोज चौधरी

    Related Posts

    Stake Casino Mobile Play: Snelle Sessies en Direct Crypto Actie

    October 4, 2026

    Stake Casino Connexion et Jeux Mobiles : Un Guide pour des Sessions Rapides et un Jeu Crypto Instantané

    October 3, 2026

    Stake Casino Login και Άμεσο Crypto Gaming: Οδηγός του Παίκτη για Γρήγορες Συνεδρίες

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.