Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर दिया जोर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर दिया जोर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर दिया जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, आमजन तक पहुंच और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

    बैठक में प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी रोगियों की पहचान एवं उपचार, डायलिसिस सेवा, आईसीयू एवं शिशु केयर यूनिट की व्यवस्था, कुपोषण उपचार केंद्रों की स्थिति, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, ममता वाहन तथा गैर-संचारी रोगों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

    उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि लोगों में भरोसा और सहज पहुंच भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए सेवाओं को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और जनोन्मुख बनाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक माह प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा।

    प्रोजेक्ट उल्लास की समीक्षा के दौरान मिर्गी रोगियों की पहचान और उनके सतत फॉलोअप को तेज करने के निर्देश दिए गए। वहीं सदर अस्पताल और घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में संचालित डायलिसिस सेवाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में यह सेवा बाधित नहीं होनी चाहिए। मशीनों के रखरखाव और सर्विसिंग कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

    शिशु केयर यूनिट एवं कुपोषण उपचार केंद्रों की समीक्षा के दौरान नवजात और कुपोषित बच्चों के बेहतर उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बहरागोड़ा, घाटशिला, मुसाबनी, पोटका एवं टेल्को स्थित एमटीसी में कम बेड ऑक्यूपेंसी पर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों को महिला एवं बाल विकास विभाग, सेविका और सहिया के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक जरूरतमंद बच्चों को उपचार से जोड़ने का निर्देश दिया गया।

    टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा में उपायुक्त ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए घर-घर सत्यापन अभियान चलाने और वंचित परिवारों को जागरूक करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

    संस्थागत प्रसव को लेकर उपायुक्त ने जिले में 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। होम डिलीवरी के मामलों का विश्लेषण कर ठोस समाधान निकालने और जागरूकता अभियान तेज करने को कहा गया।

    बैठक में डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर फॉगिंग, साफ-सफाई और जनजागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन अभियान और एनीमिया मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की गई।

    इस अवसर पर डॉ साहिर पाल, डॉ अजय सिन्हा, डॉ मृत्युंजय धावड़िया सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

    उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा पहुंच और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर दिया जोर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों को सुधारना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागुनहातु आउटर रोड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखा आधारशिला
    Next Article हाता बस स्टैंड निर्माण में मिली खामियां, विधायक संजीव सरदार ने दिए सुधार के निर्देश

    Related Posts

    48 घंटे बाद भी खदान में डूबी महिला का नहीं मिला सुराग, आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक किया सड़क जाम

    August 13, 2026

    कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    August 13, 2026

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    48 घंटे बाद भी खदान में डूबी महिला का नहीं मिला सुराग, आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक किया सड़क जाम

    कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    छात्र आंदोलन और घेराव की आशंका को देखते हुए रांची में सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है.

    अंततः सब्र टूट ही गया… नगर निगम के खिलाफ पार्षद नीतू शर्मा का मोर्चा

    रेम्बा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, पत्थर लदे हाइवा में पीछे से टकराया खाली हाइवा

    बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

    एमपी : प्रदेश में 24 घंटे मॉल-दुकानें खुलने का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी श्रम शक्ति संहिता को मंजूरी

    यूएन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा, 11 बेगुनाह लोगों की हुई थी मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.