Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, खाली मटका फोड़ जताया विरोध
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, खाली मटका फोड़ जताया विरोध

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : बिजली और पानी की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। मातृशक्ति ने खाली मटका फोड़कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

    प्रदर्शन में धनबाद विधायक राज सिन्हा और प्रदेश मंत्री सरोज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया।

    जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे काम नहीं हो रहा है और अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बने हुए हैं। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भीषण गर्मी में महिलाओं का सड़क पर उतरना सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने गांवों में नए चापाकल लगाने और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने की मांग की।

    प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने राज्य में कानून व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की बदहाली पर चिंता जताई। अन्य वक्ताओं ने कहा कि बिजली कटौती और पेयजल संकट से आमजन परेशान हैं।

    कार्यक्रम का संचालन कमलेश मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अभय सिंह ने दिया। मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में जनता दरबार, 35 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
    Next Article जमशेदपुर पश्चिम की जनसमस्याओं पर जदयू की बैठक, अधिकारियों से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

    Related Posts

    पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि

    May 12, 2026

    अस्तित्व के सहयोग से बर्मा माइंस स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    May 12, 2026

    झारखंड में 160 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में, अंकित आनंद ने राज्यपाल-सीएम को पत्र लिख मांगा हस्तक्षेप

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि

    अस्तित्व के सहयोग से बर्मा माइंस स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    झारखंड में 160 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में, अंकित आनंद ने राज्यपाल-सीएम को पत्र लिख मांगा हस्तक्षेप

    प्रधानमंत्री को जेएमएम का पत्र, एक वर्ष तक विदेश यात्राएं और रोड शो स्थगित करने की मांग

    असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंत विश्व शर्मा को अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    जमशेदपुर पश्चिम की जनसमस्याओं पर जदयू की बैठक, अधिकारियों से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

    बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, खाली मटका फोड़ जताया विरोध

    जामताड़ा में जनता दरबार, 35 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

    20 लोगों की लैब से हजारों कर्मचारियों वाले यूसीआईएल तक, नेतृत्व अनुभव को लेकर क्यों उठ रहे सवाल

    खर्च में कटौती: शरद पवार ने की ‘सर्वदलीय बैठक’ की मांग | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.