राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिला सेवा दल कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पोटका ग्राम में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ चटर्जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से सागर मुखी को पोटका प्रखंड सेवा दल कांग्रेस कमेटी का प्रखंड संगठक बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान प्रखंड, मंडल, पंचायत कमेटी एवं बीएलए-2 गठन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत ने कहा कि सेवा दल का विस्तार पंचायत स्तर तक किया जाएगा तथा प्रत्येक माह ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि विश्राम और चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में 34 पंचायतों में जल्द कमेटी गठन करने और आम जनता के बीच विभिन्न कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नीरज गुप्ता, विभीषण थायल, पंकज गुप्ता सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में संजय सिंह आजाद, सुबोध सिंह सरदार, जयराम हांसदा, शंकर दत्ता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

