Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल में नेतृत्व शैली पर मंथन: वैज्ञानिक पृष्ठभूमि बनाम खनन अनुभव को लेकर बढ़ी बहस
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यूसीआईएल में नेतृत्व शैली पर मंथन: वैज्ञानिक पृष्ठभूमि बनाम खनन अनुभव को लेकर बढ़ी बहस

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    वैज्ञानिक पृष्ठभूमि से आए नेतृत्व पर सवाल, यूसीआईएल में कार्यशैली को लेकर बढ़ी चर्चा

    देश की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई यूसीआईएल में इन दिनों शीर्ष नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर संगठन के भीतर और विशेषज्ञ हलकों में चर्चा तेज हो गई है। यूसीआईएल के वर्तमान सीएमडी डॉ. कंचम आनंद राव ने वर्ष 2025 के मध्य में पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे देश के प्रतिष्ठित परमाणु अनुसंधान संस्थान भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत रहे हैं, जहां उन्होंने परमाणु विज्ञान एवं अनुसंधान से जुड़े विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त किया।

    विशेषज्ञों का मानना है कि वैज्ञानिक पृष्ठभूमि से आने वाले अधिकारियों के सामने औद्योगिक और खनन आधारित इकाइयों के संचालन में भिन्न प्रकार की चुनौतियाँ होती हैं। यूसीआईएल जैसे उपक्रम में, जहाँ प्रत्यक्ष खनन संचालन, उत्पादन प्रबंधन और श्रम संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, वहाँ नेतृत्व के क्षेत्रीय अनुभव और व्यावहारिक समझ की अहम भूमिका होती है।

    सूत्रों के अनुसार, खनन संचालन से जुड़े तकनीकी मामलों में सीएमडी द्वारा अधिकारियों से परामर्श लिया जा रहा है। संगठन के भीतर यह भी चर्चा है कि सीआर एंड डी विभाग से जुड़े कुछ अधिकारी, सूत्रों के अनुसार डॉ. पी. के. ताम्राकर, तकनीकी मार्गदर्शन की भूमिका निभा रहे हैं, हालांकि उनके पास खनन या मिल संचालन का प्रत्यक्ष अनुभव सीमित बताया जा रहा है। वहीं, संबंधित क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले कुछ अधिकारियों को अपेक्षित भूमिका नहीं मिलने की भी बातें सामने आ रही हैं। हालांकि प्रबंधन में विशेषज्ञों से सलाह लेना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इसके स्वरूप और प्रभाव को लेकर विभिन्न मत हैं।

    सूत्रों और संगठन से जुड़े लोगों के अनुसार, वर्ष 2025 के बाद से उत्पादन और संचालन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा बढ़ी है। जादूगोड़ा सहित विभिन्न परियोजनाओं में उत्पादन और तकनीकी प्रबंधन को लेकर कुछ वर्गों द्वारा चिंता व्यक्त की गई है।

    संयुक्त यूनियन और अधिकारियों के एक वर्ग का कहना है कि हाल के समय में औद्योगिक संबंधों और स्थानीय स्तर पर संवाद को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। कुछ मौकों पर असंतोष, विरोध और मांगों से जुड़ी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि प्रबंधन, यूनियन, अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत है।

    इसी बीच, संगठन के भीतर और संयुक्त यूनियन के एक वर्ग में यह भी चर्चा है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व की कार्यशैली की व्यापक समीक्षा की जानी चाहिए। कुछ वर्गों द्वारा यह सुझाव भी सामने आया है कि यदि आवश्यक हो तो नेतृत्व में बदलाव (वर्तमान सीएमडी के जगह अन्य की मांग)पर भी विचार किया जाए, ताकि उत्पादन, औद्योगिक संबंध और संचालन में संतुलन स्थापित किया जा सके।

    उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यूसीआईएल जैसे रणनीतिक संस्थान में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और खनन संचालन अनुभव के बीच संतुलन अत्यंत आवश्यक है। उनका कहना है कि नेतृत्व में विविध अनुभव सकारात्मक होता है, लेकिन फील्ड और तकनीकी संचालन में अनुभवी टीम की सक्रिय भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

    डॉ. कंचम आनंद राव की वैज्ञानिक पृष्ठभूमि और ज्ञान पर कोई प्रश्न नहीं है, लेकिन यूसीआईएल जैसी खनन आधारित इकाई में संचालन की जटिलताओं को देखते हुए कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर चर्चा स्वाभाविक है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आने वाले समय में प्रबंधन किस प्रकार उत्पादन, औद्योगिक संबंध और स्थानीय समन्वय को और अधिक मजबूत करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईचागढ़ में अवैध बालू पर कार्रवाई, हाइवा जब्त, चालक फरार
    Next Article राखा कॉपर में एक्सेल इंडिया पर मजदूर शोषण के आरोप, हड़ताल तेज; महिलाओं से देर रात तक काम कराने पर उठे सवाल

    Related Posts

    कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    August 13, 2026

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    August 13, 2026

    छात्र आंदोलन और घेराव की आशंका को देखते हुए रांची में सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है.

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    छात्र आंदोलन और घेराव की आशंका को देखते हुए रांची में सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है.

    अंततः सब्र टूट ही गया… नगर निगम के खिलाफ पार्षद नीतू शर्मा का मोर्चा

    रेम्बा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, पत्थर लदे हाइवा में पीछे से टकराया खाली हाइवा

    बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

    एमपी : प्रदेश में 24 घंटे मॉल-दुकानें खुलने का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी श्रम शक्ति संहिता को मंजूरी

    यूएन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा, 11 बेगुनाह लोगों की हुई थी मौत

    जुलाई में बढ़ी खुदरा महंगाई, 4.45% पर पहुंची दर, प्याज-लहसुन-अदरक ने बढ़ाई चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.