Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर एसटी आवासीय उवि के शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर एसटी आवासीय उवि के शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    वेतन और स्थायीकरण की मांगों को लेकर मंगलवार से अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, संजय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल के कारण विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं।हड़ताल पर बैठे शिक्षकों ने बताया कि वे विगत 10 वर्षों से अधिक समय से मात्र 200/- रुपए प्रति घंटा की दर से कार्य कर रहे हैं। एक कार्य दिवस में उन्हें केवल 4 घंटे का ही भुगतान मिलता है, जिससे उनकी मासिक आय बेहद कम हो जाती है। वर्तमान महंगाई के दौर में इतनी कम आय में परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। शिक्षकों ने बताया कि वे अपने अधिकारों को लेकर उच्च न्यायालय में भी जीत हासिल कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कल्याण विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विदित है कि इन अंशकालीन शिक्षकों के प्रयास से विद्यालय पिछले 10 वर्षों से लगातार शत प्रतिशत प्रतिशत परिणाम दे रहा है। विद्यालय में कक्षा एक से दशम तक की पढ़ाई होती है, जबकि वर्तमान में केवल एक ही स्थायी शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में कल्याण विभाग के मुख्य सचिव को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।हड़ताली शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें स्थायी किया जाए और उचित वेतनमान दिया जाए, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन राज्यों में मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
    Next Article पशुपालकों को 12 यूनिट बकरा-बकरी का वितरण

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.