Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नई दिल्ली, 4 मई, सोमवार। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सहयोग से आयोजित केन्द्र के परिसर में आयोजित 15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (DIFF 2026) का उद्घाटन सायं 6 बजे आईजीएनसीए के समवेत सभागार में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ।

    यह महोत्सव वैश्विक सिनेमा, कला और साहित्य की विविध अभिव्यक्तियों को एक साझा मंच पर लाने की एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जो विश्वभर की सांस्कृतिक धाराओं के संगम को प्रतिबिंबित करता है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात फिल्म निर्माता और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अडूर गोपालकृष्णन थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में आईजीएनसीए के अध्यक्ष ‘पद्म भूषण’ राम बहादुर राय प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप, विख्यात बांग्लादेशी गायिका रूना लैला तथा वरिष्ठ चित्रकार जतिन दास शामिल रहे। महोत्सव का शुभारंभ फिल्म ‘हर स्टोरी’ (Her Story) के प्रदर्शन के साथ हुआ। पांच दिन के इस महोत्सव के दौरान आईजीएनसीए द्वारा निर्मित विशिष्ट फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, साथ ही विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा।

    अपने संबोधन में अडूर गोपालकृष्णन ने कहा कि यह संध्या मित्रता, पारस्परिक सम्मान और स्नेह का अद्भुत अवसर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह आयोजन केवल एक फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्रेम और मित्रता का उत्सव भी है। उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा को शांति और करुणा को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर, ‘मीनार-ए-दिल्ली’ पुरस्कार प्राप्त करते हुए रूना लैला ने कहा कि संगीत सभी सीमाओं को पार कर मानव आत्मा का विभिन्न रूपों में उपचार प्रदान करता है और यह जाति, पंथ या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता। उषा उत्थुप ने कहा कि दर्शकों के प्रेम और समर्थन के बिना उनकी 57 वर्षों की संगीत यात्रा निरर्थक होती।

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 न केवल सिनेमा प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर प्रदान करेगा, बल्कि विभिन्न देशों की सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को समझने और सराहने का एक महत्त्वपूर्ण मंच भी सिद्ध होगा। आयोजकों ने दर्शकों का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन की भावना और उत्साह को और अधिक बढ़ाया है।

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 
    Next Article पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, खरसावाँ में चार गिरफ्तार, हथियार व स्कूटी बरामद

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.