Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरौनी दो पंचायत में सहयोग शिविर, 37 आवेदन मिले
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बरौनी दो पंचायत में सहयोग शिविर, 37 आवेदन मिले

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बरौनी दो पंचायत में सहयोग शिविर, 37 आवेदन मिले

    विभागों को समय-सीमा में निपटारे का निर्देश

    बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को अवकाश रहने के कारण बरौनी दो पंचायत भवन में बुधवार को सहयोग शिविर लगाया गया। विजयादशमी के उत्सवी माहौल के बीच भी शिविर में लोगों का उत्साह कम नहीं दिखा। विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय कार्यों से संबंधित 37 आवेदन प्राप्त हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निष्पादित करने के लिए संबंधित विभागों को भेजा।
    शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी नीरज सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार एवं मुखिया मौसम कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता मुखिया मौसम कुमारी ने की, जबकि संचालन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संगीता कुमारी ने किया।
    शिविर में इंदिरा आवास, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, श्रम कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए गए। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
    पिछले शिविरों के सभी आवेदन निष्पादित
    बीडीओ रजनीश कुमार ने बताया कि दूसरे शिविर में मिले 47 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया था। प्रथम शिविर में प्राप्त 74 आवेदनों में से 70 का निष्पादन तत्काल किया गया था, जबकि शेष चार आवेदनों का भी बाद में निपटारा कर दिया गया। इस तरह पिछले दोनों शिविरों के सभी 121 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है। बुधवार को मिले 37 आवेदनों पर भी समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारी , कर्मी,जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंझौल में ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    Related Posts

    मंझौल में ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    October 21, 2026

    घाघरा में करंट लगने से विवाहिता की मौत, दशहरा पूजा से लौटने के दौरान हादसा

    October 21, 2026

    राटन बाबूपट्टी दुग्ध समिति ने 50 किसानों में बांटा 1.40 लाख का बोनस, 15 महिलाओं को दी साड़ी

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बरौनी दो पंचायत में सहयोग शिविर, 37 आवेदन मिले

    मंझौल में ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    घाघरा में करंट लगने से विवाहिता की मौत, दशहरा पूजा से लौटने के दौरान हादसा

    राटन बाबूपट्टी दुग्ध समिति ने 50 किसानों में बांटा 1.40 लाख का बोनस, 15 महिलाओं को दी साड़ी

    प्रारंभिक शिक्षक संघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

    बखरी में नीलकंठ उड़ा तो शुरू हुआ ऐतिहासिक जतरा, विजयादशमी पर भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

    पीरनगर में तेज रफ्तार ने ली वृद्धा की जान, एक घंटे तक बाधित रहा बेगूसराय-मंझौल पथ

    बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

    किरण नेत्रालय में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर, 130 से अधिक लोगों की जाँच और 25 मोतियाबिंद मामले मिले

    पार्किंग व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस से क्यों उलझे विपिन झा? वाहन मालिकों का दर्द समझना भी जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.