राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ने की खबरों के बीच जमशेदपुर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों में भाजपा समर्थकों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ता एक झाल मुड़ी बेचने वाले के साथ नजर आए और लोगों के बीच झाल मुड़ी बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को झाल मुड़ी खिलाकर जीत की खुशी साझा की।
खास बात यह रही कि झाल मुड़ी विक्रेता भी इस जश्न में शामिल होकर काफी उत्साहित दिखा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस अनोखे जश्न का आनंद लिया और एक-दूसरे को बधाई दी।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जश्न जनता के समर्थन और विश्वास का प्रतीक है, जिसे वे इसी तरह आम लोगों के बीच जाकर मना रहे हैं।

