राष्ट्र संवाद संवाददाता
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा बिष्टुपुर मंडल के पूर्व महामंत्री सन्नी सिंह ने आज
न्यू रानी कुदर एवं रामदास भट्टा में झालमुड़ी और लड्डू वितरण किया। सन्नी सिंह ने कहा कि भाजपा की वहां सरकार आ रही है। वहां से बांग्लादेशी खदेड़े जाएंगे और 15 साल तक चली गुंडागर्दी का खात्मा होगा। अब वहां नए नए उद्योग धंधे लगेंगे। यह दरअसल प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों की मेहनत का प्रतिफल है।
इस मौके पर बिट्टू सिंह, राहुल गुप्ता, किट्टू सिंह, हिमांशु, प्रवीण ठाकुर, विनय ठाकुर, राहुल रजक आदि उपस्थित थे।

