Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार सुबह कमारगोड़ा चौक पर वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद किए गए। हालांकि, चालक पुलिस को चकमा देकर वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।

    जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 7XO तेज रफ्तार में जांच स्थल की ओर आ रही थी। पुलिस ने जब वाहन रोकने का संकेत दिया, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत पीछा शुरू किया।

    कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद डेमडुब्बी इलाके में चालक कार सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें चार गायों को बेहद खराब स्थिति में ठूंसकर रखा गया था। सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर गौशाला भेज दिया गया।

    कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक एवं चालक की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है पुलिस की इस कार्रवाई को मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई चालक फरार। संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।
    Next Article जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    September 21, 2026

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.