राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा माटी गौड़ा के निवास के नरेश अग्रवाल और विनीता अग्रवाल के पुत्र यश अग्रवाल ने कान्वेंट स्कूल मुसाबनी कॉमर्स में 85.4% अंक लाकर सेकेंड टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है ।
उसकी इस सफलता से परिवार जनों में काफी हर्ष है यश ने बताया कि कड़ी मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है उन्होंने इसके लिए अपने परिवार के सदस्यों साथ ही साथ शिक्षकों का भी अहम योगदान बताया है आगे वह सी ए बनने की चाह रखते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं ।
उसकी सफलता से समाज के लोगों ने भी काफी बधाई दी है परिवार के लोगों में भी काफी खुश है उनकी माता विनीता अग्रवाल ने बताया कि बचपन से वह काफी मेधावी है और साथ ही साथ काफी लग्न के साथ पढ़ाई करता है पढ़ाई में उनके ताऊजी प्रमोद अग्रवाल और शिक्षकों का काफी अहम योगदान रहा है।

