Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घंटों बैठ कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही अधिकारियों को दिए निर्देश

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    हाता में निरीक्षण के बाद विधायक संजीव सरदार पोटका प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अंचलाधिकारी निकिता बाला और प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा के साथ विस्तृत बैठक की। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी 14 मई से शुरू होने वाली जनगणना को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ समय पर पूरा किया जाए।

     

    ग्रामीणों की समस्याओं पर गंभीरता, हर मामले में त्वरित पहल

     

    बैठक के बाद विधायक ने घंटों तक प्रखंड मुख्यालय में बैठकर दूर-दराज से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जमीन, राशन, पेंशन, आवास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कराई गई, जिससे लोगों को राहत मिली।

     

    जनता की सेवा ही मेरा धर्म — विधायक का भावुक संबोधन

    इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सबसे बड़ा कर्तव्य है और वे हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आए, उसे निराश होकर वापस नहीं जाना चाहिए। विधायक ने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि आम लोगों के साथ संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ व्यवहार करें।

     

    ग्रामीणों ने जताया भरोसा, बोले — “बेटा हो तो तुम्हारे जैसा”

     

    अपनी समस्याओं के समाधान के बाद कई ग्रामीण भावुक हो उठे और विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा— “बेटा हो तो तुम्हारे जैसा।” ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह से विधायक स्वयं बैठकर उनकी बातें सुनते हैं और त्वरित समाधान कराते हैं, वह आज के समय में दुर्लभ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleङ
    Next Article हाता में निर्माणाधीन बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त हुए विधायक

    Related Posts

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    April 29, 2026

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    April 29, 2026

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

    कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

    जामताड़ा में विधि, सहकारिता, सांख्यिकी एवं नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा

    विधायक ने 4.75 करोड़ से चार सड़कों का शिलान्यास, निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार को फटकार

    जादूगोड़ा प्लस टू भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री व कम मजदूरी पर झामुमो का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.