Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। रूहानी मरकज़ के पास महज़ 50 मीटर की दूरी पर दो पक्षों के बीच हुई झड़प चाकूबाजी तक पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    घटना में घायल मोहम्मद इब्राहिम उर्फ सोहेब के अनुसार, रात करीब 9 बजे यासीन, युसूफ, सैफ उर्फ जादू बच्चा समेत कई युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान पप्पू नामक व्यक्ति बीच-बचाव के लिए आगे आए, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और मारपीट के साथ चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    हमले में सोहेब और पप्पू को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि झड़प के दौरान दूसरे पक्ष के भी कई युवक घायल हुए हैं। घायलों में युसूफ, सैफ उर्फ जादू बच्चा और यासीन के नाम सामने आ रहे हैं। सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सैफ उर्फ जादू बच्चा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच एक दिन पहले ही विवाद हुआ था। सोहेब का आरोप है कि उसने विवाद के दौरान कुछ युवकों पर लाल मिर्च डाल दी थी, जिसके बाद बदले की भावना से इस हमले को अंजाम दिया गया।

    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हमलावरों की बुलेट बाइक में आग लगा दी। वहीं मुख्य आरोपी यासीन मौके से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूरे विवाद की जड़ इमरान उर्फ कटप्पा इमरान से जुड़ी है।

    घटना की सूचना मिलते ही आज़ाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है और आरोपियों की तलाश जारी है।

    आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप चाकूबाजी में कई घायल बाइक फूंकी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत
    Next Article स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.