Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पोटका प्रखंड के कोवाली पंचायत अंतर्गत काशीडीह के पीडीएस डीलर ललिता खंड पातर के द्वारा कार्डधारियों को चार माह से राशन नहीं देने से आक्रोशित करीब चार सौ कार्डधारियो ने प्रखंड कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को उठाया।

    इस दौरान कार्डधारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बी एस ओ) को एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द चार माह का राशन उपलब्ध कराने एवं ललिता खंडपतर के दुकान को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि स्थानीय राशन दुकानदार द्वारा उनका फिंगर प्रिंट तो ले लिया जाता है, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया जाता।

    कार्डधारियों ने कहा कि लगातार चार महीने से राशन नहीं मिलने के कारण उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच कर दोषी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा नियमित रूप से राशन वितरण सुनिश्चित करने की मांग की।

    वहीं अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीडीएस डीलर को यह निर्देश दिया गया कि वे रविवार से ही अप्रैल माह का खाद्यान्न कार्डधारियों के बीच वितरण शुरू कर दे। डीलर को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा गया है। मौके पर जिप सदस्य सविता सरदार, मनोज सरदार, प्रभारी मुखिया काजल बारीक, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सोनका महतो, सचिंद्र बारीक के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ
    Next Article अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    Related Posts

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    June 18, 2026

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.