राष्ट्र संवाद संवाददाता,
चांडिल थाना अंतर्गत चांडिल न्यू बायपास में भालूक कोचा और सुकसारी के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बाईक सवार झिमड़ी निवासी युवक 22 वर्षीय रोहित महतो की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । दुर्घटना की सूचना पर चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा पुलिस बल के साथ पहुंचे ओर घायल दोनों युवकों क्रांति महतो,आकाश महतो को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए भेज दिया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ओर मृतक के शव का पचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक पर सवार तीनों युवक नीमडीह थाना क्षेत्र झीमडी के रहने वाले थे।
किसी कार्य से चांडिल कॉलेज आए हुए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।चांडिल न्यू बायपास पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। चांडिल न्यू बायपास 30 घंटे से माहाजाम है लंबी लाइन लगी हुई है इसमें ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जिल ट्रैफिक पुलिस द्वारा केवल राजस्व वसूली के नाम पर अव्यवस्था का माहौल के कारण आज यह सड़क दुर्घटना हुआ स्थानीय लोगों का मानना हैकि ट्रैफिक पुलिस सक्रिय रहने से दुर्घटना की कम संभावना होती ?

