Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में लगातार हो रही बिजली समस्याओं ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने विद्युत विभाग के एसडीओ से मुलाकात कर लिखित ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वार्ड के कई इलाकों में जर्जर बिजली पोल और अव्यवस्थित तारों के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कई स्थानों पर पोल बेहद खतरनाक स्थिति में हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पार्षद ने कहा कि इस बदहाल व्यवस्था का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है, जिन्हें लगातार असुविधा झेलनी पड़ रही है। उन्होंने विभाग से मांग की कि जर्जर पोलों को प्राथमिकता के आधार पर बदलकर नए पोल लगाए जाएं और बिजली लाइनों को व्यवस्थित किया जाए, ताकि निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। साथ ही चेताया कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस पर संबंधित एसडीओ ने आश्वासन दिया कि विभाग जल्द ही क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेगा और समस्या के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। पार्षद की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए जल्द सुधार की उम्मीद जताई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त
    Next Article बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    Related Posts

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.