Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विरोध को लेकर मीहीजाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विरोध को लेकर मीहीजाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विरोध को लेकर मीहीजाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मिहिजाम स्थित मोती बाबू मैरेज हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को पास नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 17 अप्रैल को महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण बिल प्रस्तावित किया गया था, लेकिन विपक्ष ने इसके विरोध में वोट देकर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम किया।

    राज सिन्हा ने आरोप लगाया कि विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और उनकी पार्टी, पहले महिला आरक्षण की मांग करते रहे, लेकिन जब बिल संसद में आया तो उन्होंने इसका विरोध किया। इससे उनका “महिला विरोधी चेहरा” उजागर हो गया। उन्होंने कहा कि यह बिल देश के लिए ऐतिहासिक साबित होता, क्योंकि इसमें संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान था।

    उन्होंने आगे कहा कि इस कानून के लागू होने से महिलाओं की भागीदारी नीति निर्माण में बढ़ती और समाज के हर वर्ग की आवाज मजबूत होती। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के लिए बड़ा अवसर बताया, जो अब अधूरा रह गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर बागडेहरी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान
    Next Article अंगूठियां मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर, दोनों सवार घायल

    Related Posts

    रांची में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

    June 6, 2026

    रांची में नितिन नवीन का भव्य स्वागत: BJP संगठन को नई दिशा

    June 6, 2026

    नितिन नबीन का रांची में भव्य स्वागत: भारत का युवा करेगा सकारात्मक राजनीति

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    भारत का ‘गोवर्धन’ मॉडल: पर्यावरण संरक्षण और भूख मुक्ति

    रांची में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

    विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: मिलावट-मुक्त भारत ही विकसित भारत का आधार

    रांची में नितिन नवीन का भव्य स्वागत: BJP संगठन को नई दिशा

    नितिन नबीन का रांची में भव्य स्वागत: भारत का युवा करेगा सकारात्मक राजनीति

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.