Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल चुनाव: स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की चुनाव आयोग की गारंटी | राष्ट्र संवाद
    पश्चिम बंगाल राजनीति राष्ट्रीय

    बंगाल चुनाव: स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की चुनाव आयोग की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निर्वाचन आयोग बंगाल चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा: ज्ञानेश कुमार

    नयी दिल्ली/कोलकाता, 20 अप्रैल (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

    राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए हो रहे चुनावों के तहत, पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को होना है। मतगणना चार मई को होगी।

    चुनाव प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव भयमुक्त और हिंसामुक्त होंगे।

    अधिकारियों ने कहा कि आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि चुनाव प्रलोभनमुक्त और ‘‘बूथ जाम मुक्त’’ हों।

    उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग राज्य सरकार, स्थानीय निकायों या स्वायत्त निकायों के किसी भी कर्मचारी को चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करने देगा।

    राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के इशारों पर काम करने आरोप लगाया है, हालांकि आयोग ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

    कुमार ने मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान करते हुए, राज्य के प्रत्येक मतदाता से निडर होकर अपना वोट डालने का आग्रह किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के प्रत्येक मतदाता को निडर होकर अपना वोट डालना चाहिए।’’

    व्यापक लोकतांत्रिक भावना का आह्वान करते हुए, कुमार ने चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव बताया। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरवि शंकर तिवारी सैल्यूट तिरंगा संगठन के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
    Next Article कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Related Posts

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    April 20, 2026

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    बंगाल चुनाव: स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की चुनाव आयोग की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.