रवि शंकर तिवारी सैल्यूट तिरंगा संगठन के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली में सैल्यूट तिरंगा संगठन ने वरिष्ठ समाजसेवी रवि शंकर तिवारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। संगठन ने उनके समाजसेवा, नेतृत्व क्षमता और सक्रिय योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति पर सदस्यों ने खुशी जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। वहीं झारखंड से नीरज सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री तथा डॉ ए. के. लाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
रवि शंकर तिवारी ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से समाजहित में कार्य करते रहेंगे। संगठन ने इस वर्ष प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।

