Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से रियान मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से रियान मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से रियान मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में 26 मार्च 2026 को हुई रियान की संदिग्ध मृत्यु के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के अगले दिन, 27 मार्च को परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें हत्या की धारा 103(1) के तहत नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    परिजनों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे न्याय प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लगातार पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक कोई संतोषजनक जवाब या कार्रवाई नहीं मिली है।

    परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्पष्ट जवाब मांगते हुए पूछा है कि आखिर आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही से न केवल न्याय में देरी हो रही है, बल्कि आरोपियों के हौसले भी बुलंद हो रहे हैं।

    पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

    जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से रियान मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदलमा में सेंदरा पर्व को लेकर सख्ती, शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध
    Next Article जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन

    Related Posts

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ को, झारखंड में टैक्स फ्री  करने की मांग

    September 9, 2026

    व्हाट्सऐप पर मिलेगी पुलिस सेवा, पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने शुरू किया ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट

    September 9, 2026

    जमशेदपुर में तीन अफगानी नागरिकों के मतदाता सूची में नाम मिलने का मामला उजागर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ को, झारखंड में टैक्स फ्री  करने की मांग

    व्हाट्सऐप पर मिलेगी पुलिस सेवा, पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने शुरू किया ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट

    जमशेदपुर में तीन अफगानी नागरिकों के मतदाता सूची में नाम मिलने का मामला उजागर

    स्वर्ण रेखा धाट साकची को मॉडल धाट बनाए जिला प्रशासन- हिन्दू पीठ

    जिला परिषद सदस्य के पति की दबंगई के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, डीसी से मिले ग्रामीण, कार्रवाई की मांग

    बाइक सवारों ने अगवा किया, फिर जंगल में मिला सड़क कर्मी का शव; पांच हिरासत में

    बरही में नमो फुटबॉल नॉकआउट मैच का भव्य आगाज, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

    कबरा में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

    खैल्हा में गणेशोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने किया विचार-विमर्श

    साझी शहादत, साझी विरासत’ कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दिया निमंत्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.