Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर रेल विकास को मिलेगी गति, सांसद बिद्युत बरण महतो ने उच्च अधिकारी से की विस्तृत चर्चा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटानगर रेल विकास को मिलेगी गति, सांसद बिद्युत बरण महतो ने उच्च अधिकारी से की विस्तृत चर्चा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर रेल विकास को मिलेगी गति, सांसद बिद्युत बरण महतो ने उच्च अधिकारी से की विस्तृत चर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने कल संसद के विशेष सत्र के उपरांत रेलवे के कार्यपालक निदेशक (जन शिकायत)विकास जैन से मुलाकात की एवं विगत दिनों जमशेदपुर/टाटानगर रेलवे से संबंधित विषयों की जानकारी ली।

    इस दौरान श्री जैन ने रेल मंत्री द्वारा सांसद श्री महतो को लिखे गए पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि टाटानगर/जमशेदपुर के आसपास के क्षेत्र में नई रेल मार्गों के विकास के संबंध में रेलवे द्वारा तीव्र गति से कार्य किया जा रहे हैं।इसका उल्लेख माननीय रेलमंत्री के पत्र में भी है। इसमें रेल मंत्री ने कहा है किपान्ड्रासाली एवं कांड्रा के बीच चौथी एवं पांचवी रेलवे लाइन का निर्माण किया जाना है। साथ ही साथ टाटानगर के समीप सैटेलाइट स्टेशन का भी विकास किया जाना है। इन दोनों योजनाएं हेतु फाइनल लोकेशन सर्वे को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है ।

    इसके अतिरिक्त सांसद श्री महतो ने (अ)टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चार अतिरिक्त लूप लाइन और प्लेटफार्म का निर्माण इसकी लागत राशि लगभग 482 करोड़ रूपया है जिसे गति शक्ति के माध्यम से किया जाना है एवं (ब)वंदे भारत कोच के डिपो की निर्माण की लागत राशि लगभग 383.78 करोड़ रूपया है यह योजना रेलवे बोर्ड के पास स्वीकृति के लिए लंबित है।इसे त्वरित गति से स्वीकृति दिलाने हेतु आग्रह किया। इस पर श्री जैन ने कहा यह दोनों मामला भी मा. रेल मंत्री के संज्ञान में दिया गया है और यह जल्दी ही स्वीकृत कर दिया जाएगा।

    सांसद श्री महतो ने टाटा से जयपुर के लिए सीधी रेल सेवा की प्रगति के बारे में जानना चाहा।इस पर श्री जैन ने बताया की इसे संबंधित प्रस्ताव रेल मंत्री के पास भेजा गया था जिसमें उन्होंने संशोधन का सुझाव दिया है एवं कहा है कि टाटा -जयपुर के बीच सबसे शॉर्ट रूट से गाड़ी ट्रेन चलने का प्रस्ताव दिया जाए। वर्तमान में जो प्रस्ताव है यह काफी लंबा रूट का है एवं समय लेने वाला है। श्री महतो ने अंत्योदय एक्सप्रेस की पुनः परिचालन हेतु सामान्य श्रेणी के साथ-साथ आरक्षित श्रेणी के कोच लगाने का मांग दोहराया और कहा कि इस आधार पर ही अंत्योदय एक्सप्रेस का परिचालन लाभदायक स्थिति में चलाया जा सकता है। श्री जैन ने कहा कि इस विषय पर रेलवे बोर्ड गंभीरता से विचार कर रहा है।

    सांसद श्री महतो ने टाटा से बेंगलुरु के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन सेवा की मांग की है जो खड़गपुर -भुवनेश्वर – आंध्र प्रदेश- काटपाडी होते हुए बेंगलुरु तक जाए। श्री जैन ने बताया इस रूट पर ट्रेन चलाने की संभावना पर रेल प्रशासन गंभीरता से विचार कर रहा है। विकास जैन से मुलाकात के उपरांत सांसद श्री महतो ने कहा कि रेलवे की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं तीव्र गति से धरातल पर उतारने का कार्य जारी है। निकट भविष्य में ही काफी आमूल चूल परिवर्तन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर और यहां से सफर करने वाले यात्रियों को देखने को मिलेगा।

    टाटानगर रेल विकास को मिलेगी गति सांसद  बिद्युत बरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार मिले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखालसा वॉरियर एकादश ने जीता केपीएल खिताब, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया
    Next Article 9 साल बाद भी अधूरे सपने: जियाडा की 21 में से सिर्फ 2 फैक्ट्रियां चालू, रोजगार और निवेश पर उठे सवाल

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.