Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा – बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है
    पश्चिम बंगाल

    झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा – बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झाड़ग्राम में पीएम मोदी के मंच पर झारखंड टाइगर चम्पाई सोरेन की दहाड़ – आदिवासियों पर हुए अत्याचारों का हिसाब लेगा समाज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    झाड़ग्राम। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, इसी क्रम में वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “विजय संकल्प सभा” में पहुंचे। यहां पूर्व सीएम ने विजय संकल्प सभा के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच दिखी गर्मजोशी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

     

    अपने संबोधन में चम्पाई सोरेन ने प्रदेश की टीएमसी सरकार द्वारा आदिवासियों पर किए जा रहे झूठे मुकदमों एवं अत्याचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जंगलमहल के कई विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों गांवों में गया। विकास से कोसों दूर इन गांवों में आदिवासियों पर जो अत्याचार हुआ है, वैसा कहीं और नहीं दिखाई देता। कई गांवों में महिलाओं ने कहा कि उनके परिजनों पर झूठे मुकदमे किए गए हैं। कल एक गांव में पता चला कि वहां के 80 परिवार मुकदमा झेल रहे हैं। यह कैसी राजनीति है? झूठे मुकदमों से आप आदिवासियों को नहीं डरा सकते।

     

    बंगाल की टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि बंगाल में आदिवासियों एवं मूलवासियों की जमीन छीन कर, उस पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया जा रहा है।

     

    उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से आने वाली आदिवासी महिला को भारतीय जनता पार्टी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठा कर सम्मान दिया, जबकि टीएमसी ने उनका अपमान किया। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति का अपमान करने वालों का हिसाब आदिवासी समाज इन चुनावों में करेगा।

     

    पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के लगातार दौरों से जंगलमहल के क्षेत्र में भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है। एक अनुमान के मुताबिक, इन चुनावों में इस क्षेत्र की अधिकतर सीटें भाजपा जीत सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा का छोरा, बैंकॉक का नशा और मुंबई का एयरपोर्ट: 9 करोड़ के ड्रग्स के साथ पकड़ा गया शातिर तस्कर!
    Next Article जमशेदपुर में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति पर जोर

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.