Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो के श्याम नगर में स्वर्णरेखा के किनारे बनेगा स्लुइस गेटःसरयू राय
    जमशेदपुर झारखंड

    मानगो के श्याम नगर में स्वर्णरेखा के किनारे बनेगा स्लुइस गेटःसरयू राय

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो पुल से गौड़ बस्ती तक स्वर्णरेखा नदी का किनारा सुदृढ़ करने का भी प्रस्ताव

    स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता ने प्राक्कलन तैयार कर अभियंता प्रमुख के पास भेजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो के शंकोसाई स्थित श्याम नगर में स्वर्णरेखा नदी किनारे उस स्थान पर स्लुइस गेट बनेगा जहां पर बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी का पानी नाला होकर निचले इलाकों में ठेल देता है और ये इलाक़े जलमग्न हो जाते हैं। इस कारण शंकोसाई रोड नम्बर एक के अंत में बसे श्याम नगर के नदी से सटे इलाक़े हर साल डूब जाते हैं।

    सरयू राय ने बताया कि उन्होंने स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता के सामने उस स्थान पर स्लुइस गेट निर्माण करने का प्रस्ताव रखा था, जिस स्थान नदी का पानी नाला होकर श्याम नगर के निचले इलाकों में ठेल देता है और डुबो देता है। इसके साथ ही उन्होंने मानगो पुल से गौड़ बस्ती तक स्वर्णरेखा नदी के किनारा को सुदृढ़ करने का प्रस्ताव भी भेजा था।

    श्री राय के अनुसार, स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता ने उपरोक्त दोनों योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए रांची सचिवालय में जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख के पास भेज दिया है ताकि वे सरकार की स्वीकृति लेकर काम शुरू करा दें। इसके अनुसार श्याम नगर में नाला पर स्लुईस गेट बनाने में क़रीब 2 करोड़ 38 लाख 60 हज़ार रुपये तथा मानगो पुल से लेकर गौड़ बस्ती तक स्वर्णरेखा नदी किनारा के सुदृढ़ करने पर क़रीब 9 करोड़ 41 लाख रूपये खर्च होंगे।

    इन दोनों परियोजनाओं का प्राक्कलन स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता ने पत्रांक 2264 द्वारा 27.12.2025 को अभियंता प्रमुख को स्वीकृति के लिए भेजा है. इस बारे में श्री राय की वार्ता जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख एम एल पिंगुआ से हुई। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इन योजनाओं पर शीघ्र सरकार से निधि आवंटित कराकर काम आरंभ कराएंगे। उम्मीद है कि श्याम नगर को शीघ्र बाढ़ एवं जल जमाव से छुटकारा मिलेगा और मानगो पुल से गौड बस्ती तक नदी का किनारा सुदृढ़ होगा, सौन्दर्यीकरण होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो के श्याम नगर में स्वर्णरेखा के किनारे बनेगा स्लुइस गेटः सरयू राय
    Next Article जमशेदपुर में जेपीएससी परीक्षा शुरू, 60 केंद्रों पर 26,560 अभ्यर्थी शामिल

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.