तीन पंचायतों में धार्मिक आयोजनों में की शिरकत, मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका प्रखंड के मानपुर पंचायत के मानपुर गांव एवं पोड़ाडीहा पंचायत के मोगलासाईं ग्राम तथा जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हितकू में रविवार को आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। दोनों स्थानों पर मंदिर प्रांगण में पहुंचकर उन्होंने मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
एकता, परंपरा और सकारात्मक सोच पर दिया जोर
विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं, इसलिए इन्हें सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और समाज के समग्र विकास में सहभागी बनने की अपील की।
सभी आयोजनों में आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, चन्द्रकिशोर धल , अजीत गौड़, नंदलाल दास, समीर दास, संजय दस समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

