Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंगा नारायण सिंह जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, पोटका से 10 हजार लोगों के जुटने की तैयारी
    झारखंड

    गंगा नारायण सिंह जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, पोटका से 10 हजार लोगों के जुटने की तैयारी

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    25 अप्रैल को गोपाल मैदान में होगा भव्य आयोजन, चार राज्यों से 50 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी संभावित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    पोटका : भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती 25 अप्रैल 2026 को जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में मनाने को लेकर आयोजन समिति की पोटका प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को तेंतला पंचायत भवन के समीप सुबोध कुमार सरदार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पोटका प्रखंड की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

     

    ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी, 50 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल

     

    बैठक में जानकारी दी गई कि विधायक संजीव सरदार के संरक्षण में पहली बार जमशेदपुर में इतने बड़े स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं असम से 50 हजार से अधिक लोगों के पारंपरिक रूप से शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में भव्य सांस्कृतिक समागम और विशाल जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें 50 से अधिक सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे।

     

    पोटका विधानसभा की अहम भागीदारी

     

    बैठक में बताया गया कि इस आयोजन में पोटका विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। क्षेत्र से करीब 10 हजार लोग दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों से कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर भूमिज एकता का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन स्थल पर भोजन-पानी सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

     

    मुख्यमंत्री सहित कई अतिथियों को आमंत्रण

     

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही मंत्री चमरा लिंडा एवं मंत्री दीपक बिरूआ को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रण भेजा गया है। आयोजन समिति कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए पूरी तरह जुटी हुई है।

     

    कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

     

    बैठक में हिमांशु सिंह, रविंद्र सरदार, फुलचांद सरदार, लखिंद्र सरदार, सामंत सरदार, कृष्णा भूमिज, कृष्ण सरदार, सुखदेव सरदार, मृगेन सरदार, पुतुल सरदार, गोबर्धन सिंह, शिवचरण सरदार, सुरेश सरदार, सूरज भूमिज, चंदन सरदार, त्रिलोचन सरदार, संजीत सरदार, बुद्धेश्वर सिंह, विसु सिंह, छुटा सरदार, जुमिता सरदार, समर सरदार, मिलन सरदार, मनोहन सिंह सरदार, मानु सरदार, विजय सरदार, कमल सरदार, विकास सरदार, सोखो सरदार, बंकेश सरदार, पोल्टू भूमिज, सुनील सरदार, सीरतन सरदार, दिलीप सिंह, जगन्नाथ सरदार, बुधराय भूमिज, जुरू भूमिज, दिलीप सरदार, जगमोहन सरदार, राजेश सरदार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसनातन धर्म की रक्षा करके ही सर्वश्रेष्ठ कुल बना है ब्राह्मणकुल – कमल किशोर
    Next Article जमशेदपुर में सिटीजन फोरम का सम्मान समारोह, मानगो के नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों का अभिनंदन

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.