जमशेदपुर में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति पर जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: शहर में हिन्दू जागरण को नई दिशा और ऊर्जा देने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू समाज की ओर से एक भव्य “विशाल हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन के समीप आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग शामिल हुए।

सम्मेलन में सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहकर अपनी परंपराओं और मूल्यों की रक्षा करनी होगी। साथ ही युवाओं को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना बताया गया।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकजुटता बढ़ती है और सनातन परंपराओं के संरक्षण को नई मजबूती मिलती है।

