फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में उपायुक्त से नए और पूर्व पुलिस अधीक्षक की शिष्टाचार मुलाकात
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में आज जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार से नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक अभिवादन किया।
बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रभावी तालमेल से ही कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने पुलिसिंग को और अधिक जनहितकारी बनाने, आम लोगों के साथ संवाद बढ़ाने तथा पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को कायम रखने पर विशेष बल दिया।
इस दौरान यह भी तय किया गया कि पुलिस और प्रशासन मिलकर जिले में शांति, सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। अधिकारियों ने जनसहभागिता को बढ़ावा देने और पारदर्शी कार्यशैली अपनाने पर भी सहमति जताई, ताकि लोगों को बेहतर सुरक्षा और भरोसेमंद वातावरण मिल सके।

